सेवाकर्म

स्वास्थ्य

• प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक निःशुल्क भोजन वितरण मरीज के परिजनों के लिये एवं समय - समय पर ऋतु फलों का वितरण |

• न्यास द्वारा महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल, इंदौर ओ. पी. डी. में श्री इंदौर ग्रेन पल्सेस केनवासिंग एजेन्ट एसो. छावनी के सहयोग से व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर (80) गाड़ियों का सेंटर बनाया गया है |

• एम. आर. आई., सी. टी. स्केन, सोनोग्राफी एवं पैथोलॉजी संबधित टेस्ट इत्यादि जाँच में मरीजों को रियायती दरों पर जाँच करवाना एवं निर्धन को निःशुल्क जाँच करवाना |

• न्यास द्वारा गरीब मरीजों को निःशुल्क दवाईयां (डिस्चार्ज कार्ड अनुसार) उपलब्ध कराना व महँगे इंजेक्शन में मदद व सस्ते इंजेक्शन निःशुल्क दिए जाते हैं |

• गंभीर व जले हुए मरीजों को जल्दी ठीक होने के लिए प्रोटीन डाईट का निःशुल्क वितरण सायं 4 से 5 बजे तक (केला, शहद, दही, और प्रोटीन पाउडर)

• शीतकालीन मौसम में मरीजों व परिजनों का वार्ड में कम्बल, शॉल इत्यादि सामग्री का निःशुल्क वितरण |

• पोस्टमार्टम विभाग में (राम-रहीम चादर योजना) के तहत लगने वाले सामग्री का निःशुल्क वितरण |

• स्पाइन व पैर की हड्डी के ऑपरेशन के बाद गॉंव पहुँचाने में एंबुलेंस की मदद |

• अत्यंत गरीब मरीज की मृत्यु होने पर उसके दाह संस्कार की व्यवस्था |

• संस्था के सदस्यों द्वारा हर वार्ड में जाकर लगने वाली जरुरत की चीजों जैसे - शुगर स्ट्रिप, माइक्रोपोर, इंट्राराकेथ आई. वी. सेट., फीडिंग ट्यूब, केथेटर, इडीटावायल निःशुल्क देते हैं |

• निर्धन मरीजों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना एवं मार्गदर्शन देना |

शिक्षा

• विभिन्न शासकीय / चेरिटेबल ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित विद्यालयों में आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करना |

प्याऊ

• 1 प्याऊ - कैंसर हॉस्पिटल (महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल कम्पाउंड), इंदौर

• 1 प्याऊ - महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल मेन गेट, इंदौर

• 1 प्याऊ - जिला हॉस्पिटल, धार रोड, लाबरिया भेरू, इंदौर

• 1 प्याऊ - क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल, गंगवाल बस स्टैंड के पास, राजमोहल्ला, इंदौर

• 1 प्याऊ - वर्ल्ड कप स्टेचू, हनुमान मंदिर, पीपल्याहाना चौराहा, इंदौर

प्याऊ

भोजन

ऋतु फल

दवाइयाँ

जाँच

एंबुलेंस

कम्बल व शॉल